पटपड़गंज: चंद्र विहार में चल रहे लगातार पानी, सीवर, व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा।
पटपड़गंज विधानसभा के एमएलए अथवा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की लगातार कोशिश है कि दिल्ली में जहां जहां भी सीवर अथवा पाइपलाइन और गलियों की सड़कों के मरम्मत का कार्य हो रहा है उन कार्यों में तेजी लाई जाए।

दिल्ली : पटपड़गंज विधानसभा के मंडावली छेत्र में वार्ड 9 E चंदर विहार में चल रहे लगातार पानी, सीवर, व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा के लिए देवेंद्र शर्मा (निजी सचिव उपमुख्यमंत्री), उपेंद्र कुमार (प्रतिनिधि, उप मुख्यमंत्री) ने जनता के बीच सभी विभाग के पदाधिकारियों को बुला कर काम को जल्द से जल्द पुरा करने का आदेश दिया।
आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जाकर समीक्षा कर रहे हैं बल्कि वहां के निवासीयों से पूछ भी रहे कि आप के हिसाब से कार्य हो रहा है?
पटपड़गंज विधानसभा के एमएलए अथवा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की लगातार कोशिश है कि दिल्ली में जहां जहां भी सीवर अथवा पाइपलाइन और गलियों की सड़कों के मरम्मत का कार्य हो रहा है उन कार्यों में तेजी लाई जाए और जो मटेरियल लगाया जा रहा है वह पूरी तरह गुणवत्ता से भरपूर हो। इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए जिससे के क्षेत्र की जनता को कोई शिकायत का मौका मिले।

अगर आपको लगता है कहीं कोई गड़बड़ की जा रही है या ठेकेदारों द्वारा धांधली के संकेत मिल रहे हैं तो आप लोग तुरंत हमें अवगत कराएं ताकि उन ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार यह चाहती है कि सरकारी कार्य में पैसा जो खर्च हो रहा है वह एक-एक पैसा जनता द्वारा टैक्स दिया गया हुआ पैसा है इस लिए जो विकास कार्य हो रहे हैं उसमें उसी गुणवत्ता के साथ मैटेरियल्स लगाया जाए। उसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
इसी संबंध में उनके निजी सचिव देवेंद्र शर्मा तथा पटपड़गंज कैंप कार्यालय। में उनके प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जहां विकास कार्य हो रहा है वहां जाकर वहां के निवासियों के साथ लगातार समीक्षा कर रहे हैं जिस से छेत्र की जनता बहुत खुश है।
केसरी नंदन प्रसाद ने जर्नलिज्म टुडे संवाददाता से बताया कि हम लोग जहां भी जा रहे हैं वहां लोगों का सम्मान और प्यार मिल रहा है और जनता उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के विकास कार्य की समीक्षा के कदम की प्रशंशा कर रही है।
Jtoday
