DSSSB में इन 691 पदों पर अप्लाई करने की आज है आखिरी तारीख ,जल्द करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार दिल्ली सरकार (Delhi Government) में नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं, वे इस भर्ती (DSSSB Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.

DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली सरकार (Delhi Government) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. इसके (DSSSB Recruitment 2022) लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों (DSSSB Recruitment 2022) पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (DSSSB Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in या dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (DSSSB Recruitment 2022) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2022 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://dsssbonline.nic.in/Registration पर क्लिक करके भी इन पदों (DSSSB Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://dsssbonline.nic.in/ के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (DSSSB Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (DSSSB Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 691 पदों को भरा जाएगा. इसमें दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे EDMC, NDMC, दिल्ली जल बोर्ड आदि शामिल हैं.
DSSSB Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 10 जनवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 09 फरवरी 2022
DSSSB Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
जूनियर इंजीनियर/एसओ (सिविल) – 575
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल)- 116
DSSSB Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से इलेक्ट्रिकल / सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या समकक्ष से इलेक्ट्रिकल / सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही दो सालों का प्रोफेशनल अनुभव भी होना चाहिए.
DSSSB Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (DSIIDC)/दिल्ली जल बोर्ड – 18 से 30 वर्ष
अन्य डीपीटी – 18 से 27 वर्ष
डीटीसी – 18 से 35 वर्ष
DSSSB Recruitment 2022 के लिए वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 9300-34800+ ग्रेड पे 4200/- ग्रुप : ‘बी’ दिया जाएगा.
DSSSB Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:
टियर 1 परीक्षा
टियर 2 परीक्षा
input: news18hindi
