पटाखे की फैक्ट्री में हुआ धमाका, 6 की मौत, कई घायल

Image source-google

ऊना: हिमाचल प्रदेश  के ऊना  में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. इस हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की सूचना है. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का दल राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त और भयानक था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं हैं और सभी  उसी पटाखा फैक्ट्री में काम करती थीं. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर है। ये हादसा बाथू इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुआ है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं

Input:ndtv