आलिया भट्ट की Gangubai की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज, कल होगी फिल्म रिलीज
आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर है.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर है. फिल्म अब कल यानी 25 फरवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. गंगूबाई के दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति द्वारा ये याचिका दायर किया गया था.
बार और बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जेके माहेश्वरी की एक बेंच बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
गौरतलब है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है. गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की निवासी थीं, जिसके कारण उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी कहा जाता था. फिल्म निर्माताओं संजय लीला भंसाली की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर्यमन सुंदरम ने कहा कि अदालत एक ऐसे मामले से निपट रही है जहां फिल्म अभी तक नहीं देखी गई है.
आर्यमन सुंदरम ने याचिकाकर्ता से यह साबित करने के लिए भी कहा कि वह वास्तव में गंगूबाई का दत्तक पुत्र है. उन्होंने मानहानि के दावों का भी खंडन करते हुए कहा कि गंगूबाई का कथित दत्तक पुत्र 11 साल पहले प्रकाशित हुई किताब ‘माफिया क्वींस’ से अनजान था और “अब जब फिल्म आ रही है तो उसे इसकी जानकारी हो गई है.
input:prabhatkhabar
