भाजपा को मजबूत करने से देश मजबूत होगा : प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद

अलीगढ़ विश्वविद्यालय के दानदाता व पूर्व मीडिया सलाहकार प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखरी तीन चरणों में खासकर युवाओं, अल्पसंख्यकों को बीजेपी को वोट देने के लिए एक अपील जारी किया है।

File Photo

 

नई दिल्ली/अलीगढ़/गाज़ीपुर : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दानदाता व पूर्व मीडिया सलाहकार प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखरी तीन चरणों में खासकर युवाओं, अल्पसंख्यकों को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की है। बीजेपी को मजबूत करेंगे तो देश मजबूत होगा।

प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद ने कहा की अखिलेश सरकार के समय 200 से अधिक दंगे प्रदेश में हुए, दंगा हमेशा सभी समुदाय और समाज में एक भय उत्पन्न करता है जो भारत के लिए ठीक नहीं है।
भाजपा के योगी सरकार के कार्यकाल में दंगा मुक्त प्रदेश रहा। समाजवादी पार्टी सरकार “दंगा सरकार” के नाम से दुनिया में जाना जाता है, आज भी मुजफ्फरनगर ने लोग टेंट में रह रहे हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के पदाधिकारीओ ने भी पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी के विरूद्ध चुनाव प्रचार किया था। जिससे भाजपा की सरकार 2017 में आई।

जसीम मोहम्मद ने कहा की बिजली, रोड, पानी और भय मुक्त शासन देने में भाजपा के योगी आदित्यनाथ सरकार प्रथम श्रेणी हासिल किया है। युवाओं को रोज़गार देने और आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगी सरकार के कदम सराहनीय है। आज बदमाश योगी सरकार से डरते हैं । योगी आदित्यनाथ सरकार विश्वास के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा की, केंद्र और राज्य में जब तक समन्वय नही बनता तब तक प्रदेश का विकास पूरे तरीके से नही हो पाता है। देश ने विश्वगुरू बनने के पथ पर अग्रसर है जिसे ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव मिली है। ऐसे समय जब दुनिया में कोरोना और
बेरोज़गारी बढ़ी है और इस समय भारत में आत्मनिर्भर भारत बनाने की हर युवा ने प्रण कर लिया है जिसे ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व हासिल है।

उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा की मोदी सरकार ने एएमयू को अब तक सबसे अधिक धन दिया और योगी आदित्यनाथ सरकार ने एएमयू को कोरोना काल में सबसे अधिक मदद किया और मुख्य्मंत्री योगी जी कोरोना के समय एएमयू आकार दौरा भी किया।

एएमयू के मीडिया सलाहकार प्रो जसीम मोहम्मद ने पूर्वांचल के युवाओं और ख़ासकर महिलाओं से अपील की है वो भाजपा को बहुमत से जिताएं। भाजपा सरकार बनेगी तो मुजफ्फरनगर दंगा जैसे प्रदेश का नाम धूमिल करने की साजिश समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव सरकार नही कर पाएगी।

प्रो जसीम मोहम्मद ने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मुस्लिम युवा महिलाओं का साथ शामिल है। तीन तलाक जैसे क्रूर प्रथा को बीजेपी सरकार ने ही जड़ से समाप्त किया है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार और योगी सरकार किसी धर्म, जाति और पंथ को देखकर सेवा नही करती और ना ही सरकार नही चलाती है। उन्होने कहा की श्री नरेंद्र मोदी जी को सोच कर प्रदेश के युवा, महिला और अल्पसंखयक अपना वोट दें। भाजपा में ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का वचन और कार्य निहित है।