शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) को केंद्र सरकार पूरे देश में लागू करें ।

शिक्षा निती का दोहरा मापदंड देश हित में नहीं: शफी देहलवी

नई दिल्ली: संविधान के अनुसार शिक्षा का प्राप्त करना हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार है फिर शिक्षा का दोहरा पैमाना क्यूं यह विचार आज तुर्कमान गेट पर मिशन एज्युकेशन द्वारा आयोजित समाजिक संस्थाओं की विचार गोष्ठी में मिशन एज्युकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शफी़ देहल्वी ने कहा शिक्षा का व्पारिकरण करने के व्यापार माफियाओं का केंद्र सरकार समर्थन कर रही है।

इस अवसर पर अन्जुमन तहफ्फुज़ शरियत के अध्यक्ष मौलाना जावैद सिद्दीकी​ कासमी ने कहा कि अब तो शिक्षा का राजनितकरण भी किया जा रहा है जो असंवैधानिक है , आल इण्डिया जमीयतुल कुरेश दिल्ली के अध्यक्ष अतीक साजिद कुरैशी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा निति एक ओर छात्रों के भविष्य के लिए हाणीकारक होगी दूसरी ओर समाज को शिक्षा के नाम पर बांटने का षड्यंत्र भी है इस अवसर पर आल इण्डिया मुस्लिम मुशावरती कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना अनवर का़समी ने कहा कि शिक्षा से संबंधित कानून होते हुए देश की गरीब जनता के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है जमीअतुल क़स्सार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ खुर्शीद आलम ने कहा कि हमें सबसे पहले अपने समाज में जहालत के विरुद्ध जिहाद छेड़ना चाहिए तभी शैक्षिक आन्दोलन को जनता का समर्थन मिलेगा पुरानी दिल्ली के लोकप्रिय समाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन ने कहा कि देश भर से जो समाचार मिल रहे हैं वह चिंता जनक है अब तो शैक्षिक संस्थानों को भी धर्म और राजनीति के लिए प्रयोग करने की कोशिश हो रही है ।

कार्यक्रम के आयोजक हसनैन अख्तर मन्सूरी ने कहा की सभी परिस्थितियों काम विश्लेषण करने के साथ ही देश की जनता को देश बचाने के लिए संघर्ष करना चाहिए मिशन एज्युकेशन के सदस्य असद आजाद ने कहा शिक्षा से ही देश काल भविष्य संवरेगा परन्तू राजनेताओं ने शिक्षा को भी व्यापारियों को सोंप दिया है और शैक्षिक संस्थानों को भय का केंद्र बनाने के प्रयास होरहे है विचार गोष्ठी के अध्यक्ष मुश्ताक बैग प्रिंसिपल. ने अपने अध्यक्षीय भाषण में शिक्षा के साथ राजनीतिक खिलवाड़ करने की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव द्वारा केंद्र सरकार से मांग की गई कि केंद्र सरकार पूरे देश में RTE 2009 कानून को संविधान के अनुसार लागू करे तथा शिक्षा के नाम पर भी अमीर और गरीब के भेदभाव को समाप्त करें ।यहां शहर की संधर्षशील समाजिक​ नेता श्रीमती शाह जहां ने कहा कहां है शिक्षा का अधिकार कानून आज छात्रों में भय का माहौल बना हुआ है।

सभाको असद मियां सनाउल्लाह रहमतुल्लाह और सगीर अहमद ने भी संबोधित किया ।अंत में शफी़ देहल्वी ने घोषणा की कि मिशन एज्युकेशन इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन आरंभ करेगा।