केन्द्रीय मंत्री ने डॉक्टर नौहेरा शैख को विशिष्ठ महिला रत्न सम्मान से अलंकृत किया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्तिकरण करना उदश्य : डॉक्टर नौहेरा शैख

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक निदेशक एवं ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी (एमoईoपीo) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शैख को महिलाओं के उत्थान, विकास, उद्यमिता को बढ़ावा के लिए विश्व भर में किए गए असाधारण कार्यों के लिए सीoएoआईoटीo की ओर से प्रतिष्ठित अवार्ड “विशिष्ठ महिला रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया।

डॉक्टर नौहेरा शैख ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (सी ए आई टी) का धन्यवाद अर्पित किया और केन्द्रीय मंत्री महिला विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी का शुक्रिया करते हुए कहा की, आज भारत के स्वतंत्रता के 75 साल के बाद भी महिलाए आत्मनिर्भर नही बन पाई। लेकिन आज समय है जब उनका उत्थान, सशक्तिकरण और उन्हें रोज़गार से जोड़ने की आवश्कता है।

हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख डॉक्टर नौहेरा शैख ने कहा की महिला किसी की बेटी, मां, बहन, बीवी बनकर अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं। सरकारो और समाज द्वारा उनको हिस्सादारी दिलवाने का जिम्मेदारी होती है लेकिन साथ साथ हम उधमियों की उतनी ही जिम्मेदारी बनती है और हीरा ग्रुप ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वलंबी योजना ला रही है। जिससे 5000 रुपए में महिला अपना बिज़नस शुरू कर सकती हैं।

ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर नौहेरा शैख के कहा की एमईपी का उद्देश्य में एक मकसद देश में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाना है।

डॉक्टर नौहेरा शैख ने बताया कि, ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी दिल्ली की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन दिल्ली की चुनाव कुछ सीटों पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा की, तीन समीक्षक मण्डल द्वारा चुनाव प्रक्रिया, रूपरेखा और वार्डो को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की, एमईपी का मक़सद इंसानियत के लिए न्याय है। हमारी किसी पार्टी से कोई मतभेद नहीं है। हम अपने सच्चे मुद्दो को लेकर जनता के पास जायेंगे।

महिला दिवस पर डॉक्टर नौहेरा शैख को विशिष्ट महिला रत्न सम्मान से अलंकृत होने पर दिल्ली की साइबर सुरक्षा जानकर डॉक्टर दिव्या तंवर व लेखिका श्रीमती निकहत परवीन ने मुख्य रूप से उन्हे बधाई पेश किया।