नीतीश कुमार के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री मिलकर बीजेपी मुक्त भारत करेगें?
वहिं बिहार बीजेपी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फ़ोटो के साथ यह लिख कर "मिलकर बैठे हैं महफ़िल में जुगनू सारे, एलान यह है कि सूरज को निकाला जाए" शेयर किया है।
पटना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चर्चाएं तेज़ कर दी हैं अगामी लोक सभा चुनाव 2024 में विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा?
केसीआर ऐसे पहले बड़े नेता है जो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पटना पहुंचे हैं। अब यहां केसीआर को जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस तीनों के साथ समन्वय बिठाने का मौका मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव बिहार पहुंचे तो नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए लेकिन उन्होंने यहां ‘’भाजपा मुक्त भारत’’ का नारा भी दे दिया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने केंद्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षियों से एक मंच पर आने का आह्वान किया।
इस दौरान केसीआर ने नीतीश को देश के सबसे वरिष्ठ और सर्वश्रेष्ठ नेताओं में बताया। जिसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बिहार यात्रा को विपक्षी एकता की दिशा में बढ़ाए गए कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, “नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से भाजपा की सरकार को देश से बाहर करना है। 8 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं।
केसीआर ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से देश का काफी नुकसान हुआ है और जो राज्य अपने जगह पर खड़े होकर अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें कार्य करने नहीं दिया जा रहा है। क्या इसका जवाब केंद्र सरकार के पास है? मोदी जी का खुद का वादा था कि 2022 तक हर गरीब का अपना मकान होगा। क्या ये सफल हुआ?
जिस प्रकार से धर्म के नाम पर लोगों को और समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है तथा एक अच्छे भारत को खराब करने का जो लगातार नाकाम प्रयास हो रहा है तो ये देश को कहां ले जाएगा? इसलिए देश की अर्थव्यवस्था खत्म और रुपए का मूल्य गिर गया है।
