गुजरात के खेड़ा जिले में मुसलमानों ने क्यों वोटिंग का बायकॉट किया?

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के खेड़ा जिले में मुस्लिमों ने किया वोटिंग का बायकॉट, नवरात्रि में हुई पिटाई से यहां के निवासी में गुस्सा है।

(फोटो सोर्स- वायरल वीडियो/ स्क्रीनशॉट)

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता। गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के खेड़ा जिले में मुस्लिमों ने किया वोटिंग का बायकॉट, नवरात्रि में हुई पिटाई से भड़के थे लोग।गु गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में खेड़ा जिले के एक गांव में मुस्लिम वोटरों ने मतदान का बहिष्कार किया है। दरअसल खेड़ा जिले के उन्धेला गांव में नवरात्रि में पुलिस द्वारा गांव के ही युवकों की सार्वजनिक बांध कर पिटाई से लोग भड़के थे। ऐसे में उन्होंने वोटिंग में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया।