आम आदमी पार्टी का गुजरात विधानसभा और एमसीडी की जीत ऐतिहासिक: मोहम्मद जियाउल्लाह

सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जियाउल्लाह

नई दिल्ली: दिल्ली उर्दू अकादमी गवर्निंग काउंसिल के मेंबर और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जियाउल्लाह ने कहा कि जनाब अरविंद केजरीवाल मुख्य्मंत्री दिल्ली के कट्टर इमानदारी, विकास और जनता के जन सुविधा के काम के साथ आम आदमी पार्टी को एमसीडी चुनाव में दिल्ली की जनता ने एक बार फिर इमानदार राजनीति की परंपरा को जीवित रखा है। इस बड़ी कामयाबी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अथवा पार्टी के तमाम लोगों को शुभकामना एवम बधाई देते हुए मोहम्मद जयौल्लाह ने जर्नलिज्म टुडे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने एमसीडी में पीछले 15 वर्षों से भाजपा की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस प्रचंड जीत ने अब यह बात भी दर्शाया है की अब लूट पाट और झूठे वादों की राजनीती का कोई भविष्य नहीं है। गुजरात और दिल्ली में भाजपा, आर एस एस, केंद्र सरकार के मंंत्रियों ने भी आम आदमी पार्टी के विचारधारा को हरा नहीं सके।

भाजपा के हार से स्पष्ट हो गया है कि मोदी मैजिक यानी जुमलेबाजी का असर कम हो गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक अब अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय विकल के रूप में देख रहा है! आज आम आदमी पार्टी को हर वर्ग के लोगों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। यह परिणाम के तौर पर मात्र 10 वर्ष के संघर्ष में राष्ट्रीय पार्टी बन गया है। इतना ही नहीं अगर यह कहा जाए की आज आम आदमी पार्टी सबसे युवा राजनीतिक पार्टी है तो गलत नहीं होगा।