कोरोना का भय दिखाकर भाजपा “भारत जोड़ो यात्रा” को बंद कराना चाहती है: नितीश कुमार

Source Google: File Photo

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह ऐसे समय में कोरोना को लेकर चिंता जता रही है जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जोर पकड़ लिया है। जबकि ये लोग खुद कोरोना (Covid Policy) के समय चुनावी जुलूस निकालते थे। तब इनको चिंता नहीं थी।

पटना में मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना का भय दिखाकर भाजपा भारत जोड़ो यात्रा को बंद करने की मांग कर रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस के लोग यात्रा कर रहे हैं, सबको यह अधिकार है। हर पार्टी के लोग यात्रा करते हैं। भाजपा वाले खुद भी तो यात्रा करते हैं। उन्होंने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि काहे बीच में कह दिए थे कि अब इसके बारे में सोचना नहीं है। नीतीश का कहना था कि जब कांग्रेस के लोग यात्रा कर रहे हैं तो उसी समय बीजेपी सतर्कता की बात कर रही है। नीतीश ने ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी को उस यात्रा पर आपत्ति क्यों है? वह खुद भी जुलूस क्यों निकालती रहती है।
भारतीय जनता पार्टी से 4 महीने पहले ही नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाने वाले जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करके राजग को हराने का जुगत में लगे हुए हैं।