शमां एनजीओ ने बड़ी धूमधाम से मनाया अपना रजत जयंती समारोह।

मानव सेवा में सरगम राष्ट्रीय संस्था शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी ने अपने 25 वर्ष पूरे करते हुए रजत जयंती कार्यक्रम इंडिया इस्लामिक सेंटर इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया, रजत जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मॉलदीव देश के हाई कमिश्नर मोहम्मद इब्राहिम शहीब, दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान, दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त अमित शर्मा,जावेद कमर उप निदेशक शिक्षा, पूर्व विधायक चौधरी मतीन, पूर्व निगम पार्षद आसमां रहमान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष इक़बाल सिंह लालपुरा ने कहा कि शमां एनजीओ ने साबित किया यह मुल्क हमारा है हम इसके मालिक हैं।

नई दिल्ली: संस्था के महासचिव डॉक्टर फहीम बेग के अनुसार शमां एनजीओ पिछले 25 वर्षों से समाज में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार, बाल व महिला कल्याण ,देश प्रेम आदि के कार्य कर रही है जिसको हमारे सभी संस्था के सदस्य बहुत ही धूमधाम से यहां बना रहे हैं, भविष्य में और मजबूती के साथ इंसानों की भलाई और देश की तरक्की में योगदान देने के लिए शपथ ले रहे हैं ।

मॉलदीव देश के हाई कमिश्नर इब्राहिम शहीब ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं हमारे देश में सबसे ज्यादा टूरिस्ट भारत देश से ही आते हैं और हमारे देश से सबसे ज्यादा इलाज करने के लिए रोगी भारत देश में आकर अपना इलाज करते हैं तो शमां एनजीओ ने आज जिस तरीके से हमें यहां बुलाकर सम्मानित किया है हम उसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और दोनों देशों के मजबूत संबंधों को गति देने के लिए प्रयास करते हैं , राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि आज शमां एनजीओ ने यह साबित कर दिया है कि यह देश हमारा है हम इसके मालिक हैं हम इसे सजाएंगे हम ही से सवारेंगे, आज यहां पर संस्था के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जिस प्रकार से देश के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले शहीद अशफाक उल्ला खान, बटक मियां अंसारी,मौलाना आजाद ,एपीजे अब्दुल कलाम ,ब्रिगेडियर उस्मान, शहीद भगत सिंह, गांधी जी और अन्य वीर सपूतों को अपनी कला द्वारा जीवित किया है हम उसके लिए भी इनका धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि संस्था ने जो हमारे सामने लक्ष्य रखा है उत्तर पूर्वी जिले की विकास और तरक्की का उसे हम पूर्ण करने में उनके साथ रहेंगे। पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं गवा हूं इस संस्था के हर उसे काम से जो इन्होंने मानव सेवा के लिए किए हैं मैं आज इनको बधाई देता हूं और भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं । विधायक अब्दुल रहमान ने संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 25 सालों से मैं इस संस्था के कार्य देख रहा हूं यह इंसानी भलाई के काम करते हैं शिक्षा के लिए स्वास्थ्य के लिए सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए लोगों की मदद करते हैं भाईचारा कायम करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं यह सब में अपने सामने देख चुका हूं तो मुझे आज बहुत गर्व है कि मैं यहां पर आकर इस संस्था के लिए दो शब्द कह रहा हूं। रजत जयंती समारोह में संस्था के सदस्यों और नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए देशभक्ति के कार्यक्रम और इसके अलावा शिक्षा और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नाटक मंचन भी किया गया। शमां एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा

शाहिद चांगेजी ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा, पत्रकार महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्थाओं व अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को संस्था की ओर से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया मोहम्मद ओवैस, ए एन शिबली ,गुलजार अहमद ,शाहबाज , सादिक शेरवानी, गुफरान अफरीदी, जर्नलिज्म टुडे ग्रुप के एडीटर इन चीफ जावेद रहमानी, इसरार अहमद, इमरान सलमानी, सैयद शाहिद राहत, तकि अहमद, शबीना खान, फहीम अहमद, एम नायर, वंदना सूरी,रियाज उल हसन, डॉ राजीव सेठिया, डॉक्टर रितेश शर्मा, डॉक्टर एलके झा ,डॉक्टर सरदार खान, हकीम सैयद अहमद ,अबू कमर ,अनीस मलिक, शर्फ नानपर्वी, रागीब ककरालवी, जावेद मुशीरी, इकबाल मसूदी हुनर सोशल मीडिया स्टार अब्दुल्ला पठान,मोहम्मद कैफ, बाबर राणा अरबाज ब्लॉगर मुशाहिद खान, जावेद बर्फ आदि शमिल हैं।
इस मौके पर संस्था की वेबसाइट लॉन्च की गई और संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर एक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी शफीक सैफी, मोहम्मद साबिर
सैयद शाहिद राहत,मोहम्मद अदनान,मोहम्मद आसिफ, फाजिल खान, मोहम्मद अबू कमर,नौशाद खान , सादिक अली ,हाजी वसीम सैफी, लियाकत इदरीसी, फैजान खान ,मोहम्मद अनीस इरफान बैग,नफीसुद्दीन ,डॉ खुर्शीद, कारी यूसुफ अंसारी ,डॉक्टर कामरान ,सलीम खान ,जावेद अख्तर ,जावेद मिर्जा, शाहबाज आलम, आसिफ इद्रीसी ,हारुन सैफी ,कामरान बेग ,फहीम शाहिद डॉ नासिर, हाफिज स्वालेहीन , तकसीर अहमद,सैफुर रहमान ,फिरोज खान, ओसामा खान,हमजा ,शमसुद्दीन ,अनीस मलिक, अदनान बेग,आसान बेग,अब्दुल रफे, युसूफ बेग,इरफान मंसूरी, सलीम मलिक ,मोहम्मद मेहरबान ,अकरम बैग ,सऊद दाऊद, शरीफ कुरैशी अमश,बेग, कायनात मिर्ज़ा खान, तरन्नुम इमरान, जेबा सिद्दिकी, सोनिया इरफान, शमीम रिजवान, शाइस्ता तनवीर, नसीम बानो, डाक्टर शबनम मिर्ज़ा, आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिफा मिर्ज़ा ने किया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्यां में शमिल हुए।