मौलाना इशरत जलाल की मां का देहांत।

नई दिल्ली: प्रसिद्ध राष्ट्रीय और सामाजिक व्यक्तित्व मौलाना इशरत जलाल कास्मी की मां का देहांत की ख़बर ने उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया। प्रसिद्ध राष्ट्रवादी व्यक्तित्व मौलाना इशरत जलाल कास्मी की मां माजदा का देहांत कल रात 8 बजे हुआ। मरहूमा बहुत ही नेक मेहमान नवाज और सोमो सलात की पाबंद थीं। मारहूमा ने बहुत आला तालीम अपने बच्चों को दिया। मरहुमा ने अपने पीछे पुरा परिवार छोड़ कर गई हैं। इन में मारहूमा के पति मौलाना यूसुफ खान, बेटों में मौलाना इशरत जलाल कासिमी, मोहम्मद आसिफ खान और कई पोते पोतियां हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि मारहूमा को जन्नत ऊल फिरदौस में जगह दे और सोगवारान को सब्र जमील अता करे। इस दुःख की घड़ी में जर्नलिज्म टुडे की पूरी टीम उनके परिवार के साथ शामिल हैं और ईश्वर से कामना करते हैं की परिवार को सब्र दे और महरूमा के दरजात बुलंद करे।
