इन सभी बहादुर मजदूरों ने 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल कर मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है: संजीव सिंह
बिलाल हुसैन निदेशक सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट द्वारा न्यू अशोक नगर में उत्तरकाशी टनल में 41 मजदूरों को निकालने वाले बहादुर योद्धा को सम्मानित किया गया।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
दिल्ली: सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा अशोक विहार में उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकलने वाले उन तमाम योद्धा को सम्मानित किया गया। आप को बता दें सरकार द्वारा लगातार प्रयासों के बावजूद सभी सुरक्षित बाहर निकलने में 17 दिन लग गए थे।
इस अवसर पर उन तमाम बहादुर मजदूर जिन्होंने जान जोखिम में डाल करके 41 मजदूरों की सफलतापूर्वक टनल में निकलने में जो मदद की है वह भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मानवता के लिए एक मिसाल है। इस अवसर अशोक नगर के काउंसलर संजीव सिंह ने उपरोक्त बातें अपने संबोधन में किया। सम्मानित किए गए सभी बहादुर जवानों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हम सब को सरकार की ओर से जब बुलाया गया।
उस समय तक सारी कोशिश विफल साबित हो चुकी थी विदेश से भी तकनीक मंगाई गई परंतु यह अल्लाह का करम था की हम मज़दूरों से इतना बड़ा कार्य लिया है। हम सभी ने बिना सोचे की आगे जो कुछ भी हो हम लोगों ने नियत मज़बूत कर के यह सोचे बगैर की जान भी हम सब की जोखिम में पड़ सकती है। मुझे लगता है की इस सफलता में सभी भारतवासियों की दुआएं भी शामिल थी।
इस सम्मानित समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विभूतियों ने भी सभी बहादुर जवानों को बधाई दी और उन्हें मुबारकबाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर पत्रकार जावेद रहमानी ने किया।
इन सभी बहादुर मजदूरों को शाल और मोमेंटो दिए गए उनके नाम यह हैं वकील हसन,मुन्ना कुरैशी, फिरोज़ कुरैशी, राशिद अंसारी, फिरोज़ कुरेशी, इरशाद अंसारी, मोनू, देवेंद्र और सलीम मलिक इन सभी बहादुर मज़दूर जिन्होंं ने मानवता की एक बड़ी मिसाल कायम कर के देश का नाम रौशन किया है।
संबोधन करने वालों में विषेश तौर पर संजीव सिंह निगम पार्षद, वरिष्ट पत्रकार संजय शर्मा महासविव इंडिपेंडेट न्यूजपेपर्स एसोसिएशन,
बिलाल हुसैन निदेशक सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट,
सईद अहमद संपादक वेब वार्ता, जावेद रहमानी एडीटर इन चीफ जर्नलिज्म टुडे ग्रुप, अब्दुल रशीद, समीर सिद्दीक़ी उप संपादक न्यू अशोक टाइम्स, लतीफ़ अहमद संपादक न्यू अशोक टाइम्स, रिज़वान अहमद समाज सेवी , आदेश शर्मा समाज सेवी आदि उपस्थित थे।
