सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मेनेजमेंट छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करता है: शेफ़ कुंवर सिंह

सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मेनेजमेंट के डायरेक्टर बिलाल हुसैन और मशहूर शेफ़ कुंवर सिंह। फ़ोटो: जर्नलिज्म टुडे

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता 

दिल्ली: न्यूयॉर्क अमेरिका के गप शप इंडियन रेस्टोरेंट में बतौर हेड शेफ़ कार्य कर रहे सेलिब्रेटी शेफ़ कुंवर सिंह ने संस्थान सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मेनेजमेंट पहुंचे। आप को बता दें कि शेफ़ कुंवर सिंगापुर पंजाब ग्रिल व न्यू यॉर्क जैसे कई बड़े देशों के बड़े होटल्स व रेस्टोरेंट्स में कार्य कर चुके हैं। शेफ़ कुंवर पिछले 17 वर्षों से विदेशों में अपने हुनर और स्वाद का मज़ा दुनिया को दे रहे हैं।

सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मेनेजमेंट के छात्रों के साथ शेफ़ कुंवर सिंह अपने को हुनर साझा करते हुए। फ़ोटो: जर्नलिज्म टुडे

यहां संस्थान के छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर शेफ़ कुंवर सिंह ने कहा की होटल मेनेजमेंट कोर्स करने वाले छात्रों के लिए यहां बहुत बेहतर सुविधा देख कर बहुत खुशी हुई की छात्रों का भविष्य बहुत उज्जवल है। सिंगापुर व न्यू यॉर्क में बतौर सेलिब्रिटी शेफ़ एक जाना माना चेहरा है जिन से मिल कर लोग खूब शेल्फी भी लेते हैं। संस्था के हेड बिलाल हुसैन ने बताया की यह ख़ास मुलाक़ात में उन्होंने हमारे संस्थान SIMS Institute of Hotel Management के छात्रों को भी कुछ ख़ास पकवान स्वम बनाकर उनके साथ अपने हुनर को साझा किया। बिलाल हुसैन डायरेक्टर सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मेनेजमेंट ने बताया की यह एक शिष्टाचार मुलाक़ात थी जिस के लिए मैं शेफ़ का तहे दिल से आभारी हूं और आशा करता हूं की अवश्य ही आपके द्वारा हमारे संस्थान के बच्चों को दिया हुआ अनुभव उनके जीवन में बेहद लाभ देगा।