मौलाना जावेद क़ासमी सद्भावना कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं: इक़बाल सिंह लालपुरा, चेयरमैन राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग।
नई दिल्ली: नेशनल माइनॉरिटी कमिशन के चेयरमैन इक़बाल सिंह लालपूरा के हाथों ए. पी. जे. अब्दुलकलाम अवार्ड हासिल करते हुए मौलाना जावेद सिद्दीक़ी क़ासमी दिल्ली। इस अवसर पर कुलवंत सिंह पीस अम्बेसडर इंग्लैंड (यू.के) मौलाना दाऊद अमीनी मोहत्मिम मदरसा बाबुल उलूम जाफराबाद दिल्ली, फहीम अहमद अलीग डायरेक्टर ओरेकल पब्लिक स्कूल दिल्ली, मौलाना इस्लामुद्दीन क़ासमी जनरल सेक्टरी जमीअत उलमा ए हिन्द दिल्ली स्टेट, रियाज़ अहमद साहब दिल्ली, मोहम्मद एजाज़ साहब दिल्ली इतियादी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन इक़बाल सिंह लालपुरा ने कहा की मौलाना जावेद सिद्दीकी क़ासमी दिल्ली के कारियों व सेवाओं की खूब सराहना करते हुए कहा की मौलाना क़ासमी देश व समाज की सेवा विशेष रूप से सद्भावना के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्हों ने कहा की सभी धर्म वर्ग के लोग आप की क़दर व इज़्ज़त करते हैं।
देश के विकास व प्रगति के लिए कार्य करते हैं आपकी सेवाओं को लोग क़दर की निगाहों से देखते हैं।
