बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो स्किल डेवलपमेंट क्षेत्र में अब उर्दू डिप्लोमा और वीडियो एडिटिंग की ट्रेनिंग भी शुरू करेगा: शौकत मुफ्ती, एक्जीक्यूटिव सेक्रेट्री बी.ई.बी.

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
नई दिल्ली: बी ई बी द्वारा युवाओं को विशेष तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल डेवलपमेंट कोर्स का आयोजन किया जा रहा है रहा है । इसी संबंध में बी ई बी के एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शौकत मुफ्ती ने जर्नलिज्म टुडे संवाददाता से बात करते हुए 2024 में बी ई बी द्वारा किए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स को लेकर के विस्तार से बताया। शौकत मुफ्ती ने कहा कि बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो का स्थापना स्वर्गीय हकीम अब्दुल हमीद द्वारा 1972 में किया गया था। इस संस्था के स्थापना करने का स्वर्गीय हमीद का जो सपना था की देश के हर बच्चे शिक्षित हो और रोजगार मिलने में उन्हें कोई कठिनाई न हो इसके लिए स्किल ट्रेनिंग कोर्स का प्रबंध किया जाए इसी को देखते हुए हकीम अब्दुल हमीद साहब ने बी ई बी की स्थापना किया था। जब से लेकर के आज तक बी ई बी निरंतर स्किल डेवलपमेंट और युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में विशेष रूप से ट्रैनिंग दे रहा है। बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो के एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शौकत मुफ्ती ने 2024 का बी ई बी का पूरा कार्यक्रम बताया कि इस वर्ष बी ई बी देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर के मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगी। यह मेगा जॉब फेयर का मकसद यह है की युवाओं को कहीं और न भटकना पड़े बल्की उनकी छेत्र में स्वम बी ई बी की टीम पहूंच कर मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि आज बहुत जरूरी है कि युवाओं को शिक्षित के साथ-साथ उन को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएं। इस बाबत उन्होंने कहा कि जामिया हमदर्द के कुलपति हम्माद अहमद, हमीद अहमद और साजिद अहमद का भरपूर सहयोग रहता है की स्किल सेंटर में नए-नए प्रोग्राम शुरू किए जाएंl मुफ्ती साहब ने कहा कि अब कैलीग्राफी का एक 6 महीने का कोर्स शुरू करने जा रहे हैं और दूसरा डिप्लोमा जो 1 वर्ष का होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बी ई बी अब वीडियो एडिटिंग की ट्रेनिंग भी शुरू करने जा रही है क्योंकि आज ज़माना है डिजिटल का, सोशल मीडिया का जहां चांद सेकंडों में सोशल मीडिया के माध्यम से आप तक वह बात पहुंच जाती है जो आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नहीं पहुंचा पता है। इसलिए वीडियो एडिटिंग में युवाओं का अच्छा भविष्य है उसे देखते हुए हम वीडियो एडिटिंग की ट्रेनिंग शुरू कर रहे हैं जिसमें बच्चे वीडियो एडिट करना, फिल्म शूट करना इत्यादि शामिल है। यह कार्यक्रम जो स्किल डेवलपमेंट का है उसे शुरू कर रहे हैं यह कुछ महीने पर आधारित होगा जिसके बाद लोगों को नौकरी मिलने में आसानी होगी। इस सिलसिले में चैनलों में इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। शौकत मुफ्ती ने कहा के हमने टेलरिंग की ट्रेनिंग भी शुरू की है जहां लगभग अब तक 100 महिलाएं ट्रेनिंग हासिल कर रही है। इस कोर्स के बाद वह अपना बिजनेस भी कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक दिल्ली में 5 मेगा जॉब फेयर कर चुके हैं अब 6ठा मेगा जॉब फेयर फरवरी दिल्ली में और मार्च में औरंगाबाद फिर कश्मीर में जॉब फेयर का आयोजन होगा। शौकत मुफ्ती ने कहा के पुरानी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव क्षेत्र में भी हमें स्किल व ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्लान बना रहे हैं इसके लिए जगह का निरीक्षण करना अभी बाकी है उसके बाद वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए स्किल बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।
