प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राजा नाहर सिंह को आज दिल्ली विधानसभा के प्रांगण में स्थित चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई।

राजा नाहर सिंह अपने युद्ध कौशल और वीरता के लिए सदा इन याद रहेंगे: श्री रामनिवास गोयल

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने विधानसभा के गलियारे में स्थित राजा नाहर सिंह के चित्र पर आज उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के सचिव श्री राजकुमार, उपसचिव तथा अधिकारी के साथ-साथ कई जाट नेता भी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री राम निवास गोयल ने राजा नाहर सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि राजा नाहर सिंह देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और जहां एक और देश के कई राजा अंग्रेजों के साथ हो गए थे वहीं राजा नाहर सिंह देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध जीवन भर लड़ते रहे और देश की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपने प्राणों का निछावर भी कर दिया। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह एक सक्षम और धर्मनिरपेक्ष शासक थे जिन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया। 

राजा नाहर सिंह ने अपनी रियासत बल्लभगढ़ को बचाने के लिए अंग्रेजों से कई बार युद्ध किया। हमें ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जाट नेताओं से अपील की की वह राजा नाहर सिंह के दिखाए हुए कदमों पर चलें और देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना पूरा योगदान दें।