नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी से आए कई मुस्लिम एवं इसाई समाज के गणमान्य भाजपा में हुए शामिल।

नई दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के दिल्ली भाजपा में अन्य दलों से प्रवेश समिति के संयोजक श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सह संयोजक श्रीमति आरती मेहरा एवं श्री यासिर जिलानी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी से आए वरिष्ठ नेता एवं इद्रिसी समाज के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इकरार अहमद इद्रिसी, हाजी समीम इद्रिसी, प्रो डी के गिरी सहित मुस्लिम एवं ईसाई समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हम सभी संकल्पित हैं कि देश के विकास में हम योगदान देंगे और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण पूरा विश्व भारत को एक आशावादी निगाहों से देखता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 2047 तक का जो संकल्प प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, उसके लिए हम सभी को काम करना है।

श्री बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिससे अपने ही लोग त्रस्त हैं और एक-एक कर लोग उनका साथ छोड़ रहे हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जो पूरी तरह से भ्रष्ट हैं और उनकी भ्रष्टाचार के कारण ही आज उनके दो-दो मंत्री जेल के अंदर हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पूरे देश को मिल रहा है।

श्रीमती आरती मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली में भाजपा का परिवार दिन प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की गलत और झूठ के कारण लोगों का विश्वास केजरीवाल सरकार के ऊपर से पूरी तरह से उठ चुका है।

आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शाहरुख इद्रीशी, तालिब इद्रीशी, आदिल इद्रिशी, ताहिर हुसैन इद्रिशी, मिराज हुसैन इद्रिशी, अखलाक इद्रिशी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

ओखला के भाजपा नेता शहज़ाद अली भी उपस्थित रहें।