हमदर्द मेडिकल संस्थान में ‘HUMAN’ नेटवर्क का शुभारंभ, पूर्व शिक्षकों का हुआ सम्मान।

संस्थान के डीन प्रो. (डॉ.) मुशर्रफ हुसैन ने पूर्व छात्रों की भूमिका को संस्थान की पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसी मंच से डॉ. असद मुईद द्वारा 'HIMSR यूनाइटेड मेडिकल एलुमनाई नेटवर्क' (HUMAN) का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

नई दिल्ली: हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (HIMSR) में ‘फाउंडर्स रियूनियन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें साल 2012 से 2022 तक के MBBS और MD/MS बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी उपस्थिति से संस्थान के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति पद्म श्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा मुख्य अतिथि और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जी.एन. काजी (CEO) और डॉ. असद मुईद (उपाध्यक्ष HNF-MREC) के संरक्षण में संपन्न हुआ। संस्थान के डीन प्रो. (डॉ.) मुशर्रफ हुसैन ने पूर्व छात्रों की भूमिका को संस्थान की पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसी मंच से डॉ. असद मुईद द्वारा ‘HIMSR यूनाइटेड मेडिकल एलुमनाई नेटवर्क’ (HUMAN) का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त संकाय सदस्यों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एलुमनाई एसोसिएशन के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई ताकि भविष्य में शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों को गति दी जा सके। पूर्व छात्रों ने इस पुनर्मिलन को एक भावनात्मक अनुभव बताया और अंत में आयोजन सचिव डॉ. ओवैस आलम ने संस्थान के नेतृत्व, स्वयंसेवकों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।