कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मोहम्मद नौशाद ने की शिष्टाचार मुलाक़ात।

कांग्रेस महासचि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को पुष्पगुच्छ भेंट करते मोहम्मद नौशाद। साथ में मोहम्मद शमशाद और मोहम्मद इरशाद।

जर्नलिज्म टुडे संवादाता ।
नई दिल्ली। दीपावली के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं कांग्रेस सदस्य मोहम्मद नौशाद ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर उनके साथ मोहम्मद शमशाद और मोहम्मद इरशाद भी उपस्थित रहे।

मुलाक़ात के दौरान मोहम्मद नौशाद एवं उनके भाईयों ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मोहम्मद नौशाद ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाक़ात का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मुलाक़ात उनके लिए एक सुखद और यादगार अनुभव रही।