इंटरनेट सेंसेशन सहदेव को मिली 25 लाख की कार??

MG ZS EV facelift कार माॅडल के पास सहदेव को खड़ा कर उन्हें सम्मानित करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि दिर्दो को कार गिफ्ट की जा रही है। सहदेव का अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ खड़ा होना तो आम बात है, लेकिन एमजी हेक्टर ब्रांच मैनेजर द्वारा सम्मानित किया जाना यह चौंकानें वाला लगता है। इसके बाद वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, तब एमजी हेक्टर शोरूम की सेल्सगर्ल के हाथ में चाबी दिखती है, जो दिर्दो के पास खड़ी है, और यह सब देखने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि सहदेव दीर्दो को 23 लाख की कार गिफ्ट की जा रही है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो चलिए सच्चाई जानते हैं कि यह खबर कितनी सही है?
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि दिर्दो को कार गिफ्ट नहीं की गई थी, बल्कि उन्हें 21 हजार रूपये का चेक गिफ्ट किया गया था। एमजी कंपनी के एक प्रवक्ता ने भी अपने बयान में कहा कि उनकी कंपनी ने सहदेव को कोई कार गिफ्ट नहीं की, बल्कि उन्हें 21,000 रूपये का इनाम दिया गया है।