शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में डी.एड व बी.एड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए
सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता मोहम्मद फरहान अमीन की मांग
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में डी.एड बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए या बी.एड छात्रों के परिणाम 22 अगस्त 2021 से पहले घोषित करें।

इस तरह की मांग सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता मोहम्मद फरहान अमीन ने तहसीलदार दीपक बाजड की मार्फ़त से राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की।.
राज्य सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET)लेने का नियोजन किया है, इस परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तारीख २५ अगस्त है, परीक्षा के लिए डी. एड/बी.एड पास छात्र ही पात्र रहेंगे, संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय की ओर से १४ अगस्त तक बी.एड परीक्षा ली जाएंगी। परीक्षा के नतीजे २२ अगस्त तक घोषित करने पर छात्र टीईटी परीक्षा दे पाएंगे अन्यथा वह परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
छात्रों को इस तरह की समस्या न हो और वह परीक्षा से वंचित न रहे इस को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता मोहम्मद फरहान अमीन ने राज्य के मुख्यमंत्री व आयुक्त महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद पुणे से मांग की है के शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) में डीएड/बीएड के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए या २२ अगस्त से पहले बी.एड के निकाल घोषित कर विद्यार्थियों को शिक्षक बनने का अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
सैय्यद असरार हुसैन (अकोला)
J.Today news bureau
