S M Mukhtar Alam(वरिष्ठ कांग्रेस नेता) द्वारा ध्वजारोहण


सीतामढ़ी: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री स एम मुख्तार आलम द्वारा उनके निवास स्थान सीतामढ़ी ज़िला के अन्तर्गत रायपुर गांव में स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में गांव के जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि मौसम के ख़राब रहने के कारण कुछ बाधाएं ज़रूर उत्पन्न हुई परन्तु लोगो के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिली।

अपने वक्तव्य के समापन में उन्होंने में सम्मलित होने वाले सभी अतिथियों का शुक्रिया व धन्यवाद किया तथा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।

रिपोर्ट:राजेश झा
संवादाता जर्नलिज्म टुडे