वर्षा पर भाड़ी पड़ा स्वतंत्रता दिवस का जोश

औराई(मुजफ्फरपुर):झमाझम वर्षा के बावजूद आजादी के मतवालों का जोश रविवार को देखने लायक था, भाड़ी वर्षा बीच रविवार की अहले सुबह से स्वतंत्रता दिवस समारोह का गवाह बनने को लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर निकल पड़े. इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने औराई थाना में, प्रमुख अंजीला देवी ने प्रखंड कार्यालय में, सीएचसी में प्रभारी डा. राजेश कुमार, सर्किट हाउस में भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजित सहनी ने दक्षिणी कार्यालय में, राजखंड दक्षिणी मुखिया रानी देवी, उत्तरी मुखिया रामकुमारी देवी, रामपुर मुखिया चंचला देवी, धरहरवा मुखिया सुनिता देवी, धनशयामपुर मुखिया अनमोल ठाकुर, रतवारा पश्चिमी मुखिया अफरोज अहमद समेत सभी मुखिया ने पंचायत कार्यालय में, सभी सरपंचों ने ग्राम कचहरी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. वहीं शैक्षणिक संस्थान रहमानी कोचिंग सेंटर में हिफजुर्रहमान समेत सभी सरकारी व निजि विद्यालयों में विधालय प्रधान द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.
वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ द्वारा चप्पल पहन कर झंडोत्तोलन करने पर प्रखंड प्रमुख ने आपत्ति जताई, जिस पर सीडीपीओ ने कहा की यह हमारा ड्रेस कोड है, इस पर कोई टिका टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है.
रिपोर्ट:
फिरोज़ अख्तर,
संवाददाता (औराई-मुजफ्फरपुर)
