रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक: कुँवर बिलाल बर्नी
मुस्लिम बहन हिंदू भाई की कलाई पर राखी बांधे और भाइयों को चाहिए कि सर्व धर्म की बहनों की रक्षा करना चाहिए।

नोएडा: समाजवादी पार्टी के जिला गौतमबुध नगर के पूर्व जिला प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी कुँवर बिलाल बर्नी ने हिन्दू -मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए बंधवाई अपनी कलाई पर पण्डित बहन से राखी, इस अवसर पर सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि रक्षाबंधन किसी धर्म विशेष का त्यौहार नहीं बल्कि यह प्रत्येक समुदाय के भाई बहन के प्यार का प्रतीक त्यौहार है, यह सभी भारतीयों का त्यौहार है इस त्योहार पर सभी हिंदू बहन मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधें और मुस्लिम बहन हिंदू भाई की कलाई पर राखी बांधे और भाइयों को चाहिए कि सर्व धर्म की बहनों की रक्षा करना चाहिए। इस अवसर पर कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि हम सभी भारतीय, आज के इस रक्षा बंधन के पावन अवसर पर संकल्प लें कि हर परिस्थिति में प्रत्येक धर्म की महिलाओं के अस्तित्व का सम्मान एवं रक्षा करेंगे!
जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
