दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्तमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
दिल्ली के व्यापारियों की समस्या के बारे में विस्तार से हुई बातचीत-:आदेश गुप्ता
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने बुधवार शाम केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होने वित्त मंत्री को दिल्ली के व्यापारियों की जी.एस.टी. एवं ई कॉमर्स से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
श्री आदेश गुप्ता ने वित्त मंत्री से निवेदन किया कि केन्द्र सरकार दिल्ली में निवेश बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा करने पर ध्यान दे।
श्री गुप्ता ने कहा कि जीएसटी से संबंधित समस्याओं, ई-कमर्स कंपनियों के कारण खुदरा बाजार में हो रहे भारी नुकसान इत्यादी पहलुओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के द्वारा लगाए जाने वाले फिक्स बिजली चार्ज की मार व्यापारी वर्ग पर पड़ती है जिसका कोई समाधान निकाला जाना जरूरी है।
