सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी सारण डीएम और सिविल सर्जन पर कार्रवाई करें सरकार: मो० आकिब

खबर आपकी:छपरा सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसद फंड द्वारा संचालित एम्बुलेंस से 280 लीटर देशी दारू बरामद किया गया। वहीं दारू के साथ एम्बुलेंस चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। एम्बुलेंस से शराब मिलने के बाद ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मो० आकिब ने राजीव प्रताप रुडी पर कार्रवाई की मांग करती है।
सारण डीएम कहते है कि सिविल सर्जन के माध्यम से एम्बुलेंस का संचालन होता हैं। राजीव प्रताप रूडी कहते है पंचायत के माध्यम से एम्बुलेंस का संचालन होता हैं। राजीव प्रताप रूडी, सारण डीएम और सिविल सर्जन सभी मिलकर मामले को दबाना चाहते हैं। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी सारण सांसद , सारण डीएम और सिविल सर्जन पर कार्यवाई की मांग करती हैं।
शराब मामले में मुखिया पर मुकदमा कर जिला प्रशासन सारण सांसद को बचाने का काम कर रही हैं। सारण में आम नागरिकों के पैसे का सांसद और जिला प्रशासन बंदरबांट कर रहा है ।एक तरफ मरीजों के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं वंही दूसरी तरफ एम्बुलेंस से शराब ढ़ोया जा रहा हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।