आनंद गिरि:12 साल की आयु में बना सन्यासी,जीवन भर करता रहा अयियाशी, महंत गिरि हत्या में हुआ गिरफ्तार

विशेष खबर: भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत फांसी लगने से हो गई है, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अपने शिष्य शिष्य आनंद गिरि के नाम का वर्णन किया और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।
प्रयागराज के बाघंबरी मठ में 20 सिंतबर, सोमवार को महंत नरेंद्र गिरि का शव फासी के फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसके बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को गिर’फ्तार कर लिया गया है.
आनंद गिरि का नाम सामने आने के बाद से ही उनसे जुडी कई जानकारियां लगातार मीडिया में आती रही. इसी बीच आनंद गिरि की कुछ ऐसी तस्वीरें इंडिया टुडे सामने लेकर आया जो उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइफ को दिखाती हैं.
आनंद गिरि अक्सर दावे करते रहे है कि उन्होंने किशोरावस्था में ही संन्यासी जीवन अपना लिया था. लेकिन उनकी इन वायरल तस्वीरों को देखकर लगता है कि “छोटे महाराज” के नाम से चर्चित आनंद गिरि अब तक सांसारिक मोहमाया से छूट नहीं पाए हैं.
चर्चित योग गुरु स्वामी आनंद गिरि के अपने ठाठ-बाट थे, उनके रहन-सहन कभी भी आम साधुओं की तरह नहीं रहा. उन्हें महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमना, महंगे-महंगे मोबाइल रखना और बाइक पर स्टंट करने का काफी शौक था.
आनंद गिरि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो करोड़पति आदमी नहीं हैं और न ही उन्हें बड़ा आदमी बनने में दिलचस्पी है. लोग और उनके शिष्य उन्हें जो भी देते है उसी से उनका काम आसानी से चल जाता हैं.
आपको बता दें कि 2018 में बच्चों के लिए आनंद गिरि ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक स्कूल ओपन किया था. उन पर ऑस्ट्रेलिया में ही रे’प के आरोप लगाए गए थे हालांकि वो इन आरोपों को सिरे से खरिज करते रहे हैं.
ऐसा नहीं है कि आनंद गिरी सिर्फ महंगी कारों के साथ फोटो खींचने का शौक रखता है. वो बाइक्स के भी काफी बड़े शौकीन है. उनकी कई तस्वीरें ऐसी है जिनमें वो बुलेट के साथ नजर आते हैं.
महंत गिरी आत्महत्या मामले में आनंद गिरी और उसकी टीम के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
