कन्हैया कुमार देश और कोंग्रेस परिवार के मज़बूत यूवा नेता हैं: सईद हसन

नई दिल्ली: सईद हसन ओखला निवासी युवा कांग्रेस नेता ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर ख़ुशी जताया है। सईद हसन खुद एक कोंग्रेस के युवा नेता के तौर पर अपने छेत्र में लगातर सोशल कार्यों में व्यस्त रहते हैं और ओखला छेत्र में किसी भी समस्या के लिए जहां चुने हुए प्रतिनिधि लोगों के बीच नज़र नही आते वहां सईद हसन पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निवारण करते हैं।

जबकि गत दिनों सईद हसन ने सफ़ाई अभियान अपनी टिम युवाओं के साथ गली गली जाकर एक सफ़ई अभियान चलाया जिसे ओखला निवासियों ने बहुत सराहा था। इस लिए कन्हैया कुमार भी युवा नेता और बड़ा चेहरा के तौर पर देश में पहले से जानें जाते हैं उनके कोंग्रेस पार्टी में शामिल होने से हम जैसे बड़ी संख्या में युवाओं का और हाथ मज़बूत होगा।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता ने जब श्री सईद से बात की तो उन्होंने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी और श्रीमति सोनिया गांधी के इस निर्णय पर हम तमाम युवाओं ने उनका धन्यवाद किया है कि संसद से सड़क तक हमारी आवाज़ मजबूती से उठाई जाएगी और भाजपा वाले को उनके समाज विरोधी नीति को समाप्त करने पर हम मजबूर करेगें। अब देश में भाईचारा बना रहे इसके लिए कन्हैया कुमार भाजपाइयों को उनकी भाषा में ही जवाब देना जानते हैं।

सईद हसन ने कहा कि मैं कई बार कन्हैया कुमार से मिला वो एक बेबाक़ नेता हैं जिस तरह से वो भाजपा नेताओं की बेतुकी बातों का अपने तार्किक अन्दाज़ से जवाब देते हैं वो क़ाबिल ए तारीफ़ है वो एक युवा हैं उनमें कुशल नेतृत्व की क्षमता है उनके आने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी !!!