*वीआईपी पार्टी बिहार को ले जाएगी विकास की दिशा में:-शम्स आलम गुड्डू*

राजेश झा (संवादाता जर्नलिज्म टुडे)

मुजफ्फरपुर:-वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शम्स आलम गुड्डू ने हमारे संवादाता से बात करते हुए कहा की लोग प्रदेश और देश में हुकूमत करने को फख्र समझते हैं जबकि हमारे नेता आदरणीय मुकेश सहनी जी लोगों के दिलों में बसना चाहते हैं।इसलिए ही आज वीआईपी पार्टी का बिहार से युपी तक पहुँच चुकी हैं!यही कारण है इतने कम समय में उन्होंने ने वह मकाम हासिल कर लिया है जो किसी ने नहीं किया।आज हमारी वीआईपी पार्टी बिहार सरकार का एक महत्पूर्ण हिस्सा है। जिस ताक़त के साथ हमारे नेता दबे कुचले अल्पसंख्यक और वंचित समाज की आवाज उठा रहे हैं यह उसी का फल है की प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न विभिन्न कोने से लोग पार्टी कार्यालय व हमारे आवास पर पहुंचकर वीआईपी पार्टी से जुड़ रहे हैं।मुझे यह कहने में थोड़ा भी संकोच नहीं है की भले ही हमारी संख्या बल विधानसभा में बहुत कम है लेकिन जिस भरोसे से जनता ने हमें अपना प्यार दिया है हम किसी भी कीमत पर उन्हें निराश नहीं होने देंगे। बहुत जल्द हम स्वयं प्रदेश के हर एक जिले का दौरा करेंगे और जनता के आशा और भरोसे को जीवंत करने का प्रयास करेंगे। बेगूसराय के मोहम्मद सद्दाम हुसैन को जिला कार्यकारणी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया गया।
वही वीआईपी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में मो.जमाल,गोपाल महतो,मोहम्मद अली,रवि कुमार पासवान,मो. नवाजी उर्फ मेवालाल, मो.अफताब,शमशेर आलम,अमजद अली,नूरुल इस्लाम,जाहिद हुसैन,जाकिर हुसैन,मो.कफिल नौशाद शामिल है!
हम साथियों का आभार व्यक्त करते हैं।बहुत जल्द और साथियों को वीआईपी पार्टी से जोड़ा जाएगा वही अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

मौके पर बधाई देने वालो में मो.शाहिद (प्रदेश उपाध्यक्ष),रवि झा,मो.एजाज
,अमज़द जमाली,मो.शहजाद,नौशाद मोबिन, मो.तौकिर,आफताब आलम,अरकम शम्स,अरहम शम्श,ऐजाज़ अहमद,डॉ ऐजाज,डॉ नियाज,मो.अरफात,महबुब रजा फैजी, रवि झा,वकील अहमद,मो.फैजी,मो.अंजार,राकेश सहनी,मो.आमिर,दिनेश साह,मुज़फ्फर आलम,नुजहत जहां,नंद कुमार चौधरी, मो.फैयाज,किशन सहनी, खान,मो.मेराज,मो.शाकिर,रवि मोहन,अमजद अली,नुरुल ईस्लाम
समेत अन्य लोगों ने बधाई दी!