आख़िर क्यों दौड़ रहे थे Akshay Kumar चांदनी चौक कि सड़कों पर?

Bollywood:अक्षय कुमार  इन दिनों दिल्ली में अपनी आनी वाली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ (RakshaBandhan) शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आ वाली हैं. फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो अक्षय ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किया है. जिसमें वो दिल्ली के फेमस एरिया चांदनी चौक में दौड़ते हुए नजर आ रहे है.

अक्षय ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसे कैप्शन में उन्होंने लिखआ कि, ‘रक्षाबंधन के सेट पर आज चांदनी चौक में दौड़ लगाते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गईं क्योंकि ये मेरा जन्म स्थान है. लोगों की बातें सुनना कभी पुराना नहीं होता है. ‘

अक्षय ने शेयर की थी पोस्ट

वहीं फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ‘बड़े होते वक्त मेरी बहन अलका मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी. ये एक ऐसी दोस्ती है जो अलग औऱ प्यारी है. आनंद एल राय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ उनको ही समर्पित है.फिल्म की शूटिंग का आज पहला दिन है, आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है.’