एनसीबी और वानखेड़े पर आखिर क्यों उठ रहे सवाल? भाजपा केलिए काम करने का लग रहा है आरोप?

विशेष रिपोर्ट:नारको’टिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई की क्रूज शिप पर ड्र’ग्स के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आर्यन की गिर’फ्तारी के चलते एक बार फिर से चर्चा में आ गए. इसके साथ ही आर्यन के मामले में एनसीबी द्वारा की जा रही जांच पर कई लोग सवाल उठा रहे है. एनसीबी और वानखेड़े पर सोशल मीडिया यूजर, कई राजनेताओं और कई बॉलीवुड स्टार्स सवाल उठा रहे है.

वहीं महाराष्ट्र की अगाड़ी सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. उन्होंने समीर वानखेड़े को निशा’ने पर लेते हुए कई सवाल दा’गे है.

फर्जी गवाहों से फंसाती है एनसीबी

समीर वानखेड़े की विदेश यात्रा से लेकर उनके परिवार और बीजेपी के नेताओं के साथ उनके संबंधों पर तक नवाब मलिक ने सवाल खड़े किये है. एनसीबी पर आरोप लगाते हुए नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी कुछ निश्चित गवाहों के द्वारा फ’र्जी मामलों में लोगों को फं’साती है.

वहीं मलिक के आरोपों को समीर वानखेड़े ने सिरे से खारिज कर दिया. समीर वानखेड़े का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी खुलकर सामने आ गए हैं.

मलिक ने दावा करते हुए कहा है कि समीर वानखेड़े और एनसीबी फ’र्जी मामले तैयार करते है और फिर कुछ निश्चित और चुने हुई गवाहों के द्वारा लोगों को फं’साते है. इन आरोपों को वानखेड़े ने ख़ारिज किया है तो वहीं बीजेपी नेता ने वानखेड़े का साथ दिया है.