चलते ऑटो पर गिरा 3500 किलो का कंटेनर, सभी सवार यात्रियों की दर्दनाक मौत

दिल्ली:आईजीआई स्टेडियम (IGI Stadium) के बाहर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. रिंग रोड पर ट्रक पर लदा एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया. हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार सभी चारों लोगों की मौत हो गई. कंटेनर का वजन करीब 35 टन था और उसमें चावल भरे हुए थे. यह हादसा आज सुबह करीब साढे छह बजे हुआ. चावल से भरे कंटेनर को लादकर ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो जा रहा था.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो और ट्रक दोनों आईएसबीटी की तरफ से आ रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी और उसके नजदीक से निकला. इसी दौरान ट्रक पर लदा करीब 35 टन का कंटेनर ऑटो पर गिर गया.
हादसे में ऑटो कंटेनर के नीचे आ गया. साथ ही ऑटो में सवार चारों लोग भी कंटेनर के नीचे आ गए. पुलिस को कंटेनर को हटवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बड़ी क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया गया और बाद में किसी तरह से ऑटो में से शवों को निकाला गया.
