मीडिया ने इस “महिला” को बता डाला वसीम रिजवी की पत्नी, महिला की शिकायत पर चैनल पर मुकदमा दर्ज

शिया वक्फ बोर्ड का पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को इस्लाम से बाहर किए जाने के बाद  ध”र्म प”रिव”र्तन कर जितेंद्र नारायण त्यागी बन जाने के बाद तमाम चैनलों पर उसकी खबरें चलाई जा रही हैं। यूट्यूब पर चल रही ऐसी ही कई खबरों के टाइटल पोस्टर पर फरहत नकवी को वसीम की प”त्नी की तौर पर दिखाया गया है। एक पोस्टर पर फरहत की फोटो के नीचे मु”स्लिम प”त्नी और वसीम के फोटो के नीचे हिंदू प”ति लिखा गया है।

धर”म बदलकर जितेंद्र नारायण त्यागी बने वसीम रिजवी के संबंध में यूट्यूब पर चलाई गई एक खबर के टाइटल पोस्टर पर बतौर उनकी प”त्नी अपना फोटो दिखाए जाने पर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कड़ी आपत्ति जताई है। फरहत ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

फरहत का कहना है कि यू”ट्यू”ब पर जो चल रहा है, उसके पीछे उन्हें ब”दनाम करने की बड़ी साजिश लग रही है। न सिर्फ उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है बल्कि उन्हें मानसिक या”तना भी पहुंचाई गई है। उन्होंने फिलहाल किसी पर आरोप लगाने से इनकार करते हुए कहा कि हो सकता है कि ये उन लोगों की साजिश हो जो उनका काम पसंद नहीं करते। वह समाज की महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, जिसे तमाम लोग पसंद नहीं करते।

फरहत ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया पर ब”दनाम करने की कोशिश की जा चुकी है। अब वह चैनल के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगी। फिलहाल उन्होंने इस संबंध में आईबी से ऑनलाइन शिकायत की है। सोमवार को एसएसपी से मिलेंगी। बता दें कि फरहत तीन तलाक पी”ड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ती रही हैं। दो साल पहले जब वसीम उर्फ जितेंद्र नारायण ने अपनी पत्नी को घर में कै”द कर दिया था, तब फरहत उन्हें मुक्त कराने के लिए वसीम के घर लखनऊ पहुंची थीं।