गेल इंडिया में कई पदों पर हो रही है भर्ती, जल्द करें आवेदन
ल इंडिया चीफ मैनेजर और सीनियर ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। योग्य उम्मीदवार गेल इंडिया की आधिकारिक साइट gailonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गेल इंडिया ने चीफ मैनेजर और सीनियर ऑफिसर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार गेल इंडिया की आधिकारिक साइट gailonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2022 तक है। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 9 पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
चीफ मैनेजर: 2 पद
सीनियर ऑफिसर: 7 पद
शैक्षिक योग्यता
चीफ मैनेजर: एमबीबीएस के साथ जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी।
सीनियर ऑफिसर: एमबीबीएस डिग्री।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार गेल इंडिया की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
