अगर आप भी काढ़ा पीते हैं? तो जानें इसमें काली मिर्च डालना क्यों जरूरी है

काली मिर्च का विभिन्न तरीके से सेवन शरीर को सेहतमंद बनाने में काफी मदद करता है. खासतौर पर कोरोना काल में काढ़े काली मिर्च का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमेंद है.

काली मिर्च गठिया, त्वचा रोग जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करती है, ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंटोल करने में कारगर है. इसके साथ ही, इसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है.

सर्दियों के मौसम लोग बहुत ही आसानी से बीमार पड़ सकते हैं. सर्दी का मौसम शरीर को कमजोर बना देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है. ओमिक्रॉन संक्रमण में वृद्धि के साथ, कोविड -19 का एक नया वैरिएंट लोगों का डरा रहा है. ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना और अपने द्वारा खाए जाने वाले आहार का ध्यान रखें. मजबूत इम्यूनिटी बनाने के लिए, आपको स्वस्थ आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है. इस दौरान लोग आयुर्वेद का सहारा लेते हैं. काली मिर्च सबसे फायदेमंद और पौष्टिक आयुर्वेद सामग्री में से एक है.

जानें आपको काढ़े में काली मिर्च क्यों शामिल करना चाहिए

लोग आमतौर पर प्रतिरक्षा के स्रोत के लिए आयुर्वेदिक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल महामारी की स्थिति ने इंडियन किचन में काढ़े की वापसी लंबे समय के लिए कर दिया है. काढ़े में लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा और इलायची को शामिल किया जाता है.

काली मिर्च के हेल्थ बेनिफिट क्या हैं?

काली मिर्च का पाउडर के रूप में और साथ ही पूरा खड़ा भी सेवन किया जा सकता है. इसका हल्का तीखा स्वाद होता है जो स्वादिष्ट होता है. यह गठिया, त्वचा रोगों जैसे रोगों को रोकने में भी मदद करता है, ब्लड शुगर के स्तर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है. इसके साथ ही, काली मिर्च पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है.

जानें काढ़े में काली मिर्च कैसे मिला सकते हैं

  • आप अपनी चाय, कॉफी और अन्य गर्म व्यंजनों में काली मिर्च को शामिल कर सकते हैं.
  • आप स्वाद बढ़ाने के लिए पिसी हुई काली मिर्च या साबुत काली मिर्च मिला सकते हैं.
  • यहां तक ​​कि सब्जी और करी में भी, आप काली मिर्च डाल सकते हैं क्योंकि यह डिश में स्वाद बढ़ा देगी.
  • सलाद और सूप की ड्रेसिंग के लिए आप काली मिर्च मिला सकते हैं.