10वीं पास के लिए झारखंड में कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

JSSC ने एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती (JSSC Excise Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन मंगाए हैं. उम्मीदवार 25 फरवरी से 26 मार्च तक jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

image source-google

JSSC Recruitment 2022, JSSC Excise Constable Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC ने एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती (JSSC Excise Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी से 26 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर पदों (JSSC Excise Constable Recruitment 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान दें की भर्ती (JSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 26 मार्च 2022 है.

कुल 583 पदों पर भर्ती (JSSC Excise Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जिसमें 237 पद अनारक्षित हैं. वही 148 पद एसटी, 57 पद एससी, 50 पद ईबीसी, 32 बीसी, एवं 59 पद ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

JSSC Excise Constable Recruitment 2022 Notification

JSSC Excise Constable Recruitment 2022: वेतन
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹19900 से लेकर ₹63200 तक का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा.

JSSC Excise Constable Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

input-news18hindi