विकाशशील इंसान पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्य्क्ष शम्स आलम गुड्डू ने मोमिनपुर की जनता से VIP पार्टी को समर्थन करने की अपील

दिनांक 11 फरवरी को मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के बोचहां विधानसभा छेत्र के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत मोमिनपुर गाँव मे विकाशशील इंसान पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्य्क्ष शम्स आलम गुड्डू के नेतृत्व में दिवंगत मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान का मोमिनपुर की जनता ने जोरदार स्वागत किया।शम्स आलम गुड्डू ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जिस तरह यहा की जनता का आशीर्वाद मुसाफिर पासवान को मिला है वही आशीर्वाद इस बार के होने वाले बोचहां उप चुनाव में भी चाहिए।यह कार्यक्रम मुख्य रूप से मोमिनपुर की जनता को ये सूचित करना था कि अमर पासवान VIP पार्टी से चुनाव लड़े की नही ।इस पर ग्रामीण जनता ने हामी भरते हुए कहा कि आप युवा है आप चुनाव लड़िये हम सब आपके साथ है।अमर पासवान ने भी ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा की जो काम पिता जी नही किये वो काम मुझे करना है।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से मुझे पिता जी का नाम नही डूबना है इस अवसर पर मोमिनपुर की समस्त जनता का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया।इस कर्यक्रम में मो० मेहर,मुकेश,मो हबीब,मो जोबेन, मो तनवीर ,रवि झा,मो करीम, मो इसराइल, मो इस्लाम मो इमरान ,मो शमी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संवादाता:बिहार झारखंड जर्नलिज्म टुडे