बिना एग्जाम दिए भारत सरकर में ऑफिसर बनने का मौका, जानिए क्या है पूरी डिटेल.
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार भारत सरकार (Government of India) में नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं, वे इस भर्ती (UPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके (UPSC Recruitment 2022) लिए UPSC ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) के पदों पर भर्ती (UPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (UPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (UPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.upsc.gov.in/apply-online पर क्लिक करके भी इन पदों (UPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Advt-No-04-2022-Engl-250222_0.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (UPSC Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (UPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 29 पदों को भरा जाएगा.
UPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2022
UPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 4 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) – 25 पद
UPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस में डिग्री होनी चाहिए.
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से यूनानी चिकित्सा में डिग्री होनी चाहिए.
UPSC Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 35 वर्ष
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) – 45 से 50 वर्ष
UPSC Recruitment 2022 के लिए वेतन
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- लेवल- 07 वेतन मैट्रिक्स में 7वें सीपीसी के अनुसार
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) – लेवल- 10 पे मैट्रिक्स में 7वें सीपीसी प्लस एनपीए के अनुसार
input:news18
