बालों के लिए बहुत फायदेमंद है ये तेल, कुछ दिनों में ही घने होने लगेंगे बाल

अगर आप भी बालों के लगातार झड़ने और रूखे-सूखे होने से परेशान हैं तो आपको ये तेल लगाने चाहिए. बालों में ये 3 तेल लगाने पर आपके बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं.

image source-google

बालों पर तेल लगाने को हमारी दादी-नानी हमेशा से सबसे अच्छा और हर परेशानी का इलाज मानती आई हैं. चाहे बाल पतले हों, रूखे हों, उनमें डैंड्रफ (Dandruff) हो या फिर फोड़े-फुंसी की समस्या, वे तेल लगाने की ही सलाह देती हैं. आज मार्केट में चाहे कितने ही सीरम या हेयर केयर प्रोडक्ट्स आ जाएं लेकिन तेल का कोई मुकाबला नहीं हैं. हम आज की रोजमर्रा की जिंदगी में अपने बालों के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन तेल लगाने से कतराते हैं जबकि तेल (Hair Oil) सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप भी बाल जरूरत से ज्यादा पतले होने की समस्या से गुजर रहे हैं तो ये तीन तेल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे.

बालों को घना करने के लिए बेस्ट तेल

प्याज का तेल 

बाजार में प्याज के तेल, प्याज के रस या प्याज के कंडीशनर के नाम से बहुत से प्रोडक्ट्स बिकते हैं लेकिन जो असर प्याज का घर पर बना तेल दिखा सकता है वो आपको शायद ही किसी प्रोडक्ट से मिले. इस तेल को बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आपको एक बड़े प्याज को बारीक काटकर उसे 7-8 चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर उसमें 2 लौंग के टुकड़े भी डालने हैं. अब इसे अच्छी तरह उबाल लें. इस तेल को कम से कम एक हफ्ते फ्रिज में रखने के बाद इस्तेमाल करें. आपके बाल घने और खूबसूरत दिखने लगेंगे.

 

आमला तेल 

आमले के गुणों से तो आप शायद ही अनजान होंगे. आमले का तेल बालों की जड़ों को राहत देता है, बाल बढ़ने में मदद करता है और उनमें प्राकृतिक चमक लाता है. इस तेल को बनाने के लिए आपको जरूरत के अनुसार आमला लेकर सुखा लेना है. फिर इसमें तिल का तेल और उससे दुगुनी मात्रा में नारियल का तेल लेकर मिला लेना है. इसे अच्छे से उबालकर एक हफ्ता रखें और फिर इस्तेमाल करें.

 

नारियल का तेल 

बालों को बढ़ाने के लिए सबसे असरदार तेलों में से एक नारियल तेल को माना जाता है. आपको इसका पूरा फायदा उठाने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार इसे सिर धोने से लगभग आधे घंटे पहले लगाकर 15-20 मिनट अच्छे से मालिश करनी चाहिए. आप चाहें तो इसे रात में लगाकर भी सो सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

input:ndtv