दिल्ली के पांच सितारा होटल द पार्क में 10वां TIIFA समारोह का शानदार प्रदर्शन।

कार्यक्रम मैं मीडिया इंटरेक्शन के साथ TIIFA ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। इस समारोह में TIIFA के प्रमोटर डॉक्टर शमीम ए खान द्वारा केक काटकर रंगारंग कार्यक्रम को और भी दिलचस्प बनाया।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता

नई दिल्ली: TIIFA ट्रॉफी का अनावरण 1 मार्च 2022 को दिल्ली के पांच सितारा होटल, द पार्क में 10वें TIIFA जश्न के साथ किया गया।

इस समारोह में फिल्म की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इन हस्तियों में विभिन्न छेत्र के जीवन से संबंधित कलाकार शामिल थे जिनमें अनिल जॉर्ज,

अमिता नांगिया, पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना, टेरो कार्ड रीडर डॉ सीमा मिधा, इंडियन आइडल फेम मोहित चोपड़ा,

नासिर अब्दुल्ला, मुकेश त्यागी, आशु पंजाबी, सूफी गायक हमसर हयात, पामेला गोस्वामी, मिनी बंसल, शंकर साहनी,

सबा बारी, कुंवर विर्क आदि ने भाग लिया। इस समारोह में TIIFA के प्रमोटर डॉ. शमीम ए. खान ने TIIFA केक काटा जिस में

सभी मेहमानों के साथ और मीडिया से बातचीत भी की और हमारे संवादाता को बताया कि 10वां TIIFA अवार्ड 8 मई 2022 को ट्राइडेंट ओबेरॉय होटल, मुंबई में यह रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

 इस समारोह में शामिल सभी मेहमानों ने TIIFA और टीम को TIIFA अवार्ड्स के लिए शुभकामनाएं दीं।

8 मई को आयोजित होने वाला शो के लिए ईश्वर से कामना की कि यह आयोजन सफल रहे। समारोह में शामिल होने वाले सभी लोग बहुत खुश और उत्साहित थे।

jtoday