ऑल सिपाही एजुकेशन फाउंडेशन ने 430 प्रतिभाओं को उत्कृष्टता पुरस्कारों से नवाज़ा।

डॉ. महबूब कुरैशी के कुशल नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षा एवं समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सम्मानित।

फाउंडेशन के अध्यक्ष, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं योग गुरु डॉ. महबूब कुरैशी।

अहमदाबाद। ऑल सिपाही एजुकेशन फाउंडेशन (ASEF), वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ट्रस्ट की ओर से अहमदाबाद के पालडी स्थित टैगोर हॉल में कॉर्पोरेट शैली में एक भव्य एवं गरिमामयी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महबूब कुरैशी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, व्यवसाय, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को कुल 430 पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह का विशेष आकर्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं योग गुरु डॉ. महबूब कुरैशी की अद्भुत स्मरण शक्ति रही। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्टेट, नेशनल एवं इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त करने आए 125 विशिष्ट व्यक्तियों का परिचय बिना किसी लिखित सामग्री को देखे प्रस्तुत किया। उनकी इस असाधारण प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

समारोह में एसएससी बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड, एचएससी बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड, हायर एजुकेशन अवॉर्ड, बेस्ट टीचर अवॉर्ड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्टेट, नेशनल एवं इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026, बेस्ट बिजनेसमैन अवॉर्ड, स्टार स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड, न्यू जॉब बेस्ट करियर अवॉर्ड, शहीद हसनभाई कुरैशी बालवीर अवॉर्ड, सिपहसालार अवॉर्ड तथा बेस्ट दानवीर अवॉर्ड सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महबूब कुरैशी, महासचिव उस्मान ख़ान राठौड़ एवं उपाध्यक्ष एम. जी. शेख ने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्टेट एवं नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया।

समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में इनामुल इराकी (मैनेजिंग डायरेक्टर, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड), शफीभाई मनियार (सीईओ एवं ग्रुप प्रेसिडेंट, मनियार ग्रुप), नहींन काज़ी (अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, गुजरात), डॉ. ख्याति पारिख (इंटरनेशनल वेलनेस कोच) तथा हाजी इब्राहिम एम. कुरैशी (निदेशक, एसएमजीके शैक्षणिक संकुल) सहित अनेक गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर ऑल सिपाही एजुकेशन फाउंडेशन का सर्वाधिक प्रतिष्ठित ‘सिपहसालार अवॉर्ड’ हाजी इब्राहिम कुरैशी, निदेशक, एसएमजीके शैक्षणिक संकुल, सावरकुंडला को प्रदान किया गया।

समारोह को सफल बनाने में फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महबूब कुरैशी, महासचिव उस्मान ख़ान राठौड़, उपाध्यक्ष एम. जी. शेख, सचिव एवं प्रवक्ता उस्मान कुरैशी, डॉ. अकील कुरैशी, इदरीश भाई गोरी, डॉ. रईश काज़ी, अशफ़ाक़ ख़ान पठान, सिकंदर भाई कुरैशी, डॉ. इरफ़ान शेख, इदरीश सिपाही, डॉ. जैस्मीन पठान, डॉ. नाज़नीन राणा, रुबीना पठान, सलमा बहन शेख, तल्हा सैयद, आरिफ़, उज्मा अंसारी, फ़लक, मुनीरा, फ़ैज़ा एवं जिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावशाली संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच संचालिका डॉ. सुहानी मेहता एवं डॉ. जैस्मीन पठान ने किया।

डॉ. महबूब कुरैशी के कुशल नेतृत्व, टीम ASEF की अथक मेहनत, बेहतर प्रबंधन एवं सामूहिक प्रयासों ने इस भव्य आयोजन को यादगार बना दिया। यह समारोह विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।