यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बाइडेन से की बात, रूस के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की
रूस और यूक्रेन के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। 11वें दिन के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक बार फिर रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 11वां दिन है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत काफी देर तक हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बारे में ट्वीट भी किया। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने बाइडेन के साथ यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने और सुरक्षा के मुद्दों पर पर चर्चा की है।
इससे पहले, यूक्रेन ने रूस को हराने के लिए पश्चिम से और सैन्य सहयोग देने की मांग की है। हालांकि, पुतिन ने पश्चिम को चेताया कि यदि नो फ्लाइ जोन का निर्धारण नहीं हो पाया तो युद्ध और व्यापक हो जाएगा।
Ukraine's President Volodymyr Zelensky talked to US President Joe Biden about "the issues of security, financial support for Ukraine and the continuation of sanctions against Russia," as per his tweet.
— ANI (@ANI) March 6, 2022
आपको बता दें कि यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनीकोव ने बताया था कि विदेश में रह रहे 66,224 यूक्रेनी लोग देश में आकर रूसी सेना से लड़ रहे हैं। ये लोग 12 ब्रिगेड बनाकर रूसी सेना से लड़ रहे हैं। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने कहा रूसी सेना के सैनिक और अधिकारी हतोत्साहित हैं। इसी के चलते वे लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं, युद्ध के मैदान से हथियार छोड़कर भाग रहे हैं। रेजनीकोव ने रूस के दस हजार से ज्यादा सैनिक मारे जाने का दावा किया है।
input:dainikjagran
