बिहार बोर्ड 12वीं का 3 बजे आने वाला है परिणाम, देखें अपडेट्स

image source-google

दिल्ली: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 12th Result 2022) आज जारी किया जा रहा है. अब तक की जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 (Bihar Board Parinam 2022) दोपहर 3 बजे शिक्षा विभाग सभागार मे जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड ने इस साल भी देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट (Exam Results Headlines) जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करवा लिया है.

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट (BSEB Bihar Board 12th Result 2022) biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों संकायों- साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज ही जारी किया जा रहा है. जानिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स (How To Check Bihar Board Results 2022).

ऐसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
1- रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2- अब वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें.
3- अब रोल नंबर और रोल कोड जैसे जरूरी विवरण भरकर सबमिट कर दें.
4- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 (Bihar Board Inter Result 2022) स्क्रीन पर आ जाएगा.
5- रिजल्ट अच्छी तरह से चेक कर लें, फिर डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

input:news18