छट के पावन पर्व पर शांतिपूर्ण व भाईचारा का माहौल रखें: दिलीप प्रसाद सिंह

औराई थाना अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह ने छेत्र वासियों को छट के पावन पर्व पर शांतिपूर्ण और भाईचारा कायम रखने की अपील करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

फ़ोटो: औराई थाना अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह

औराई शैलेन्द्र कुमार संजू संवादाता

मुजफ्फरपुर (औराई) औराई थाना क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मीयों व अधिकारीयों के साथ तमाम जनता को छठ का पर्व की शुभकामनाओं के साथ शांतिपूर्ण व सदाचार माहौल में महापर्व मनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह पर्व आस्था का महापर्व माना गया है, जिसमें उगते और डूबते सूर्य की उपासना की जाती है ,इसका बहुत ही शाब्दिक अर्थ मार्मिक है, इसे समझने की जरूरत है। समाज के प्रथम वर्ग से लेकर अंतिम पैदान तक के व्यक्ति का व जीव जंतुओं, तमाम पेड़ पौधों का महत्व समान रुप से दर्शाया गया है। इस खुशहाल जीवन में इस पर्व का आनंद लें और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग आपसी सामंजस्य बनाकर अपने जीवन में खुशहाली लाए और विकास की ओर अग्रसर हों ,छठी मैया सबके अंदर समानता दें ,शान्ति प्रदान करें।