आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए: मिन्नत रहमानी
कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा के प्रत्याशी रहे मिन्नत रहमानी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण।
सुपौल:कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी रहे मिन्नत रहमानी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुपौल गाँधी मैदान घाट, शनि मंदिर घाट समेत ग्रामीण क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन सुपौल को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। इसके साथ ही जो कमियां हैं उसे कार्यकर्ता द्वारा अपने स्तर से दुरुस्त कर रहे है। रहमानी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घाटों की साफ-सफाई की है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। जिसे देखते हुए शहर में पड़ने वाले विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की गई है। साथ ही सभी छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े. हर छठ घाट पर गोताखोरों के साथ-साथ पुलिस बल और स्थानीय समाज सेवी एवं हमारे कार्यकर्ता मजबूती से सेवा केलिए खड़े है। ताकि व्रत धारियों एवं उनके परिवार के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रहमानी में छठ महापर्व की तैयारी हेतु सदर SDM मनीष कुमार एवं अंचल अधिकारी प्रिंस राज से बात कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली।
जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
