लोक सेवा समिती शहीदों के वनसजो को सम्मानित करेगी: मोहम्मद नौशाद

शहीद शेख भिखारी को मरणोपरांत "झारखंड रत्न" सम्मान से सम्मानित किया गया।

टुडे संवाददाता
राँची:शहादत दिवस कार्यक्रम राज्य उच्च विद्यालय, परागन अंगडा, रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद को श्रद्धांजली एवं गरीबो के बीच कंबल का वितरण का कार्यक्रम में शहीद शेख भिखारी को मरणोपरांत “झारखंड रत्न” (राज्य का सर्वोच्च नागरिक)सम्मान से सम्मानित किया गया। उनका सम्मान शहीद के वनसज शेख चारकु ने ग्रहण किया। जिसमें लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, शहनाज खातुन, कंचन दास, शमसुल होदा, दीपा उरांव प्रमुख, राजेन्द्र मुंडा, अनगड़ा विधायक प्रतिनिधि , मुख्या , मुमताज खान आदि समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि शहीद टिकैत उरांव और शहीद शेख भिखारी को चयन समिति ने एक साथ चयन किया था लेकिन पिछले प्रेस क्लब में आयोजित समिति की कार्यक्रम में शहीद शेख बिखारी के वनसज कार्यक्रम में नहीं होने के कारण सम्मान ग्रहण नहीं कर पाए थे। यह सम्मान लोक सेवा समिति, शाखा, अंगडा प्रखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा कि कई शहीदों के वनसजो को समिति सम्मानित करने का कार्य कर रही है जिसमें कई शहीद जैसे बिरसा मुंडा, शाहदेव, सिद्धू काहूँ , नादिर अली खान, जय मंगल पांडे आदि शामिल है और आगे भी कई शहीदों और स्वतंत्रता सेनानी को समिति करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शीघ्र झारखंड के शहीदों स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवार को सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए और सभी तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए अग्रसर हो ..उसके साथ ही चिन्हित आयोग की गठन शीघ्र कर सूचीबन्द कर उनके कुर्बानियों को स्कूलों और कॉलेज के स्लैबस में शामिल कर नए नस्ल को बताने और प्रेरणा के लिए कार्य कर सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करने की जरूरत है।