मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे l

मध्यप्रदेश में मोहन 'राज', जगदीश-राजेंद्र बनेंगे डिप्टी CM, 14 दिसंबर को हो सकती है शपथl

मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव l

भोपाल: अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम सामने आ गया हैl गत सप्ताह से जो ऊहापोह  का माहौल बना हुआ था कि आखिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज किसके सर पर होगाl आज केंद्रीय पर्यवेक्षक द्वारा इस बात की घोषणा कर दी गई है कि अब मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगेl आपको बता दें कि पिछले 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है उसके बाद से यह बीजेपी शासित राज्यों में देखा गया है के भाजपा पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का घोषणा करती है ना उस मुख्यमंत्री के नाम पर चुनाव लड़ती है सीधा-सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव होता है और भाजपा प्रचंड बहुमत से न सिर्फ वहां सरकार बनाने में कामयाब होती है बल्कि जनता के विचारों के अनुकूल एकदम नया चेहरा सबके सामने आ जाता हैl इसका उदाहरण आपको भारत के कई राज्यों में देखने को मिल जाएंगेl इस परंपरा को आगे बढाते हुए केंद्रीय प्रतिनिधित्व ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का घोषणा किया है हालांकि वहां रमन सिंह के नाम की चर्चा पहले से हो रही थी लेकिन वहां भी एक नया नाम मुख्यमंत्री का सामने आया हैl इसीलिए मोहन यादव का नाम आते ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं बल्कि भारत की जनता के लिए एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है अब देखना यह है कि नए मुख्यमंत्री कब अपना पदभार संभालते हैं और मध्य प्रदेश की जनता के अनुकूल कार्य शैली को आगे लेकर जाते हैंl

मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 14 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी। मोहन यादव के साथ कुछ ही नेता फिलहाल शपथ लेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल को विस्तार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के साथ ही कुछ मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि केंद्रीय राजनीति से प्रदेश में लाए गए प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंंह चौहान की अगली सरकार में क्या भूमिका रहेगी? आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो सकती है। पार्टी का पूरा फोकस अब राष्ट्रीय राजनीति यानी 2024 के लोकसभा चुनावों पर होगा और पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने पर रहेगा। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में छिंदवाड़ा छोड़कर राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी।