डॉ मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात ।
एम एस हसन, वरिष्ठ पत्रकार
भोपाल, विधायक दल का नेता चुने जाने पर डा. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से राजभवन में मुलाक़ात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ, के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल व प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।
